गाजीपुर के सैदपुर में दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत, जानिए पूरा मामला

गाजीपुर,VON NEWS: सैदपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर सोमवार की देर रात ट्रेन से कटकर युवक समेत दो लोगोंं की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों के शव को लेकर थाने आ गई। पहली घटना चकिया मसोन गांव के पास हुई। यहां ट्रेन से कटकर आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के खुंदनपुर गांव निवासी युवक अनिकेश (18) की मौत हो गई। हादसे में युवक का सिर धड़ से अलग हो गया था।

दूसरी घटना वार्ड 11 के रेहड्डा मोहल्ले की दक्षिण तरफ से गुजरी रेलवे ट्रैक पर घटी। यहां नगर के वार्ड संख्या एक निवासी पेंटर सुखदेव राम (50) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दोनों ही मामलों में आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। दोनों ने आत्‍महत्‍या क्‍यों की इसका कारण पता नहीं चल सका।

प्रभारी कोतवाल घनानंद त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। प्राथमिकी के अनुसार पूछताछ और जांच के बाद शेष विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button