कांग्रेस नेता पीसी शर्मा गिरफ्तार, बिना इजाजत प्रदर्शन और बाजार बंद करने का आरोप

भोपाल,VON NEWS: कांग्रेस नेता पीसी शर्मा को आज यानी 20 फरवरी, 2021 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। नेता पर बिना प्रशासन की इजाजत के बाजार बंद करने का आरोप है। हबीबगंज पुलिस द्वारा उनकी गिरफ्तारी हुई। बता दें कि राज्य में तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने आज आधे दिन का बंद का एलान किया है।

बता दें कि देशभर में डीजल- पेट्रोल की कीमत लगतार बढ़ रही है। इसको लेकर  राज्य में कांग्रेस की तरफ से बंद के एलान का असर मिलाजुला देखने को मिला। यहां पर कांग्रेस ने जरूरी चीजों को छोड़कर राज्य में सब कुछ बंद करने की बात कही थी। इससे पहले शुक्रवार को भी कांग्रेस की तरफ से बंद को सफल बनाने के लिए अभियान चलाया गया था।  इस दौरान मार्केट में घूम-घूमकर व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने का आह्वान किया गया था। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने कहा था कि उनके आधे दिन के बंद के दौरान जरूरी सेवाओं को शामिल नहीं किया गया है।

इस बंद के चलते दूध, दवा और अस्पताल जैसी सेवाएं पूरी तरह से बाहर रहेंगी, लेकिन बाजार और दुकानें पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं पार्टी ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बंद को समर्थन देने की अपील की थी। यही नहीं कांग्रेस ने इस विषय पर पीसीसी ऑफिस में बैठक भी की थी, जिसमें बंद को सफल बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई थी। इस बंद के समर्थन के लिए कांग्रेस की तरफ से साइकिल रैली भी निकाली गई थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button