भारत-चीन के बीच आज हो रही है दसवें राउंड की वार्ता, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: भारत (India) और चीन (China) के बीच तनाव कम करने के क्रम में शनिवार सुबह वार्ता की जाएगी। यह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के करीब चीन के अंतर्गत आने वाले मोल्दो (Moldo) में की जाएगी। आज होने वाली बातचीत में गोगरा, हॉट स्प्रिंग्स व डेपसांग प्लेन समेत कई प्वाइंट को लेकर चर्चा होगी।  इस क्रम में दोनों पक्षों के बीच कई राउंड कमांडर स्तर की वार्ता हो चुकी है। इस क्रम में शनिवार सुबह 10 बजे दसवें राउंड की वार्ता होगी।

पैगोंग झील के उत्‍तर व दक्षिणा तट पर जारी तनाव का समाधान होने के बाद भारत और चीन के बीच आज यह वार्ता हो रही है। यह जानकारी भारतीय आर्मी की ओर से दी गई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच अन्‍य टकराव वाले बिंदुओं पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अनुराग श्रीवास्‍तव (Anurag Srivastava) ने कहा, ‘कई राउंड की वार्ता के बाद यह कूटनीत‍ि व सैन्‍य स्‍तर पर  समझौता हुआ है।’ उन्‍होंने यह भी बताया क‍ि दोनों देशों के बीच जारी तनाव को खत्‍म करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में चर्चा की थी।

पूर्वी लद्दाख में टकराव के बिंदुओं से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया के बीच आज की वार्ता से उम्‍मीद बंधी है। उल्‍लेखनीय है क‍ि इससे पहले बीजिंग ने गलवन घाटी में हुए संघर्ष का एक वीडियो जारी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। हालांकि भारतीय सेना ने संयम का परिचय देते हुए उस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button