देश में बीते 24 घंटों में आए कोरोना के करीब 14 हजार केस,पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में थोड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से जुड़े 13,993 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 101 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 9 लाख 77 हजार 387 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 6 लाख 78 हजार 48 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना के सक्रिय मामले फिलहाल 1 लाख 43 हजार 127 हैं। भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 1 लाख 56 हजार 212 तक पहुंच गया है।

कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3,585 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इससे कोरोना की एक्टिव दर बढ़कर 1.30% हो गई है। इसके अलावा कोरोना की रिकवरी दर बढ़ने में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटों में देश में 10,307 लोग कोरोना से रिकवर(ठीक) हुए हैं। इससे रिकवरी दर बढ़कर 97.27% हो गई है। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.42% है।

देश में 21 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। देश में अब तक 21 करोड़ से ज्यादा कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में 19 फरवरी, 2021 तक 21,02,61,480 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 7,86,618 टेस्ट एक दिन में किए गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button