युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म,जानिए पूरा मामला

देहरादून,VON NEWS: दिल्ली में दून की युवती का एक युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपित ने युवती को ब्लैकमेल कर महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है।

वसंत विहार थाने के इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान के अनुसार, पीड़ित युवती ने बताया कि दिल्ली में वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। वहां उसके साथ काशीपुरा, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) का रहने वाला विकास शर्मा हाल निवासी मयूर विहार दिल्ली भी काम करता था। पहले विकास ने युवती के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ आए दिन दुष्कर्म करने लगा।

आरोपित ने उसे शादी का झांसा भी दिया। आरोपित की बहन और माता-पिता ने भी दिल्ली आकर दोनों की शादी कराने की बात कही। आरोपित के शादी न करने पर वर्ष 2019 में युवती नौकरी छोड़कर अपने घर देहरादून आ गई। आरोपित भी अपनी बहन के साथ देहरादून आया और युवती को डरा-धमकाकर फिर दिल्ली ले गया। वहां पहुंचकर आरोपित फिर युवती के साथ दुष्कर्म करने लगा। शादी करने के एवज में उसने युवती से 50 लाख रुपये की मांग की। रुपये देने से इन्कार करने पर आरोपित अक्सर गाली-गलौज करने लगा।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक कई माह से उसे शादी का झांसा दे रहा था और अब युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। क्षेत्र की एक युवती ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी है। जिसमें उसने बताया कि कुछ माह पूर्व उसकी जान-पहचान शुभम निवासी बिजनौर उत्तर प्रदेश से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। आरोप है कि युवक ने उससे शादी का वायदा किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button