लखनऊ में पिता ने बेटे पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से वार कर की हत्या, पढ़े पूरा मामला
लखनऊ,VON NEWS: राजधानी में शुक्रवार सुबह एक पिता ने संपत्ति के विवाद में अपने ही सौतेले बेटे को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का शव घर के अंदर खून से लथपथ हाल में पड़ा मिला। पुलिस ने हत्यारोपित पिता समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया।
लोहे की रॉड और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार…
मामला हसनगंज थानाक्षेत्र का है। यहां पुरानी बांस मंडी ढाल के पास रहने वाले हलीम (40) उर्फ पपपे मुंबई में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही यहां रहने आया था। पिता कल्लू से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को पिता समेत अन्य परिवारीजनों ने सम्पत्ति और रुपयों को लेकर हलीम का विवाद हो गया। इस बीच कल्लू ने अपने साले और कई अन्य लोगों के साथ लोहे की रॉड और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करके सौतेले बेटे हलीम को मौत के घाट उतार दिया।
पड़ोसियों की सूचना पर जबतक हसनगंज पुलिस, एडीसीपी प्राची सिंह मौके पर पहुंची तो हत्यारोपित भाग निकले। पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर हत्यारोपित कल्लू, उसके साले और अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया। एडीसीपी प्राची सिंह ने बताया कि हत्यारोपितों से पूछताछ की जा रही है। हलीम, कल्लू का सौतेला बेटा था। सम्पत्ति को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। हत्याकांड की जांच की जा रही है।
हाउस टैक्स को लेकर हुआ था विवाद : जानकारी के मुताबिक, हलीम के घर का कई सालों का हाउस टैक्स आया था। हाउस टैक्स जमा करने को लेकर पिता-पुत्र का विवाद था। इसी बात को लेकर सुबह झगड़ा हुआ था। चार से पांच लाख रुपये को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद कल्लू ने कई लोगों के साथ मिलकर हलीम की हत्या कर दी।