झांसी : क्लास रूम में छात्र को गोली मारी, पढ़े पूरा मामला
VON NEWS: बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के क्लास रूम में शुक्रवार दोपहर पढ़ाई कर रहे एक छात्र को गोली मारने के बाद युवक ने घर जाकर छात्रा को भी गोली मार दी। दोनों को गोली मारने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां लड़की ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वही लड़के की हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया गया है कि मथुरा के कोसी कला निवासी हुकुमेंद्र सिंह गुर्जर बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज का छात्र है। शुक्रवार की दोपहर वह क्लास में पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच एक साथी छात्र ने क्लास में आकर गोली मार दी। गोली चलने से क्लास में हड़कंप मच गया। गोली मारकर युवक मिशन कंपाउंड पहुंचा।
यहां रहने वाली छात्रा कृतका को घर के बाहर युवक ने गोली मार दी। गोली मार कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां कुछ समय बाद लड़की की मौत हो गई और लड़के की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।