तपोवन सुरंग में दो और रैणी में मिला एक शव, कुल मृतक हुए 61, पढ़े पूरी खबर
VON NEWS: लंबे समय तक चलेगा खोज और राहत बचाव कार्य – उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा है कि सुरंग के अंदर मलबा और कीचड़ की ज्यादा होने के कारण खोज और राहत बचाव कार्य लंबे समय तक चलेगा।
सुरंग से दो और रैणी क्षेत्र से एक शव बरामद
– आज सुरंग से दो और रैणी क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया है। सुरंग से कुल 13 शव निकाले जा चुके हैं। अब तक 61 शव और 27 मानव अंग बरामद हो चुके हैं। 143 लोग अभी भी लापता हैं।
– तपोवन सुरंग से आज तड़के साढ़े चार बजे शव बरामद किया गया। सुरंग में पानी आने पर पंपिंग द्वारा पानी निकाल दिया जा रहा है। खोज और राहत बचाव कार्य जारी है।
– गुरुवार की सुबह एक शव मिलने के बाद अब कुल मृतकों की संख्या 59 हो गई है। वहीं अभी भी 145 लोग आपदा के बाद से लापता चल रहे हैं।
– विगत सात फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के 12वें दिन बाद आज सुबह तपोवन सुरंग से एक शव बरामद किया गया है। सुरंग से मलबा निकालने का कार्य फिलहाल जारी है।