अगर अचानक आपके हाथ से गिरती हैं ये चीजें तो होता है अशुभ प्रभाव, जानें

VON NEWS: वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार ऐसी चीजें हमसे हो जाती हैं जो घर या व्यक्ति पर अशुभ प्रभाव डालती हैं। उदाहरण के तौर पर- हमारे हाथ से कोई सामान गिर जाए या फिर कुछ टूट जाए आदि। वास्तु विज्ञान में इससे जुड़ी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें घर की वस्‍तुओं से जुड़े शुभ और अशुभ प्रभाव के बारे में बताया जाता अचानक से नमक जागरण अधयात्म के इस लेख में हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं। हालांकि, हम आपको यह भी बता दें कि इनका कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है।

अचानक से नमक का गिरना: नमक का काम हमें दिनभर में कई बार पड़ता है। वास्तु के अनुसार, अगर नमक हाथ से नीचे गिर जाए तो यह शुक्र और चंद्रमा से संबंधित नकारात्‍मक प्रभाव को दर्शाता है। अगर आपके साथ अक्सर ऐसा होता है तो यह वास्तुदोष का कारण हो सकता है।

तेल का गिरना: इसका इस्तेमाल भी हर घर में किया जाता है। तेल को शनिदेव का प्रतीक माना जाता है। अगर घर के फर्श पर तेल गिर जाए तो यह वास्तुदोष का कारण होता है। अगर ऐसा होता है कि इससे व्यक्ति कार्यों में विघ्न आता है।

दूध का गिरना: कई बार दूध उबलकर नीचे गिर जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि यह वास्तुदोष के कारण भी हो सकता है। ऐसे में आपको कुछ सावधान रहने की जरुरत है। वास्तु के अनुसार, अगर घर में नेगेटिव एनर्जी हो तो भी ऐसा हो सकता है।

काली मिर्च का बिखरना: अगर आपके हाथ से काली मिर्च गिकर बिखर जाती है तो आपके संबंधों में विच्‍छेद की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही यह नकारात्‍मकता को भी बढ़ावा देता है। साथ ही बहस में भी व्यक्ति पड़ जाता है।

सिंदूर बिखरना: अगर सिंदूर लगाते समय जमीन पर गिर जाए तो यह अशुभ होता है। अगर ऐसा हो तो आपको भगवान से अपने पति की दीर्घायु की कामना करनी चाहिए। इसके लिए शिवजी की पूजा करनी चाहिए। इससे जीवन के हर तरह के कष्ट खत्म हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button