लद्दाख में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता…

VON NEWS: लद्दाख में गुरुवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई है। यह भूकंप लद्दाख में सुबह सात बजकर 39 मिनट पर आया। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

इससे पहले मंगलवार को भी लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई थी। भूकंप के झटके रात के 10 बजे महसूस किए गए थे।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button