रैणी गांव में लगाया गया वॉटर लेवल अलार्म, सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: ऋषिगंगा में आई आपदा के 11वें दिन आज बुधवार को तपोवन सुरंग से मलबा हटाने का कार्य जारी है। मंगलवार को सुरंग से दो शव बरामद हुए। वहीं सुरंग में पानी आने से मलबा हटाने कार्य रोकना पड़ा। जिसके बाद बुधवार मलबा हटाने का कार्य शुरू हो गया।

अभी भी 146 हैं लापता

– अब तक तपोवन सुरंग से कुल 11 शव निकाले गए हैं। लापता 206 लोगों में से 58 शव बरामद किए जा चुके हैं। अभी 146 लापता हैं।

आपदा प्रभावित रैणी में लगाया गया वॉटर लेवल अलार्म

–  सात फरवरी को ग्लेशियर टूटने से चमोली के रैणी गांव में आपदा आ गई थी। अब यहां एसडीआरएफ द्वारा वॉटर लेवल अलार्म लगा दिया गया है। यहां ऋषिगंगा के पानी का लेवल बढ़ने पर अब समय रहते जानकारी मिल जाएगी।

दलदल बनने की भी आशंका

– पानी भरने से अंदर दलदल बनने की भी आशंका जताई जा रही है।

चमोली आपदा: बैराज से 400 मीटर दूर कुछ देर के लिए थम गई थी सैलाब की रफ्तार, ऐसा होता तो बच जाती कई जिंदगियां

मलबा हटाने का काम शुरू

– तपोवन सुरंग में मंगलवार दोपहर से आज बुधवार सुबह तक पंपिंग के जरिए पानी बाहर निकाला गया। जिसके बाद अब सुरंग में फिर मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है।

मंगलवार को टनल से दो शव मिले

– ऋषिगंगा में आई आपदा के दस दिन बाद मंगलवार को तपोवन टनल से दो और शव मिले। दोनों देहरादून के रहने वाले थे। अभी तक कुल 58 शव और 24 मानव अंग बरामद हो चुके हैं।

चमोली जल प्रलय: …तो भारी विस्फोट और ऋषिगंगा में मलबा डंप करने से भयावह हुई आपदा

अभी भी 146 लोग लापता

– अबतक कुल 30 शवों और एक मानव अंगाें की शिनाख्त हुई है। अभी भी आपदा में 146 लोग लापता हैं।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button