प्रतीक ने शोभित के सीने में गोली मारकर 13 वर्ष पुराना बदला लिया,पढ़े पूरा मामला

प्रयागराज,VON NEWS: प्रयागराज में जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बजरंग चौराहा अल्लापुर में सोमवार दोपहर बीच सड़क एक पान विक्रेता के पुत्र की गोली मारकर हत्या की नींव करीब 13 वर्ष पहले ही पड़ गई है। शोभित ने आरोपित प्रतीक शुक्ला को जब थप्पड़ मारा था, तभी से प्रतीक बदला लेना चाहता था। उसने कई बार उसको सबक सिखाने की साजिश भी रची, लेकिन शोभित के पास मित्रों की संख्या अधिक होने के कारण वह सफल नहीं हो पा रहा था। इधर, तीन चार दिन से वह उससे बदला लेने की फिराक में लग गया था।

मुस्कुराने पर कई बार टोक चुका था

प्रतीक को शोभित ने जब थप्पड़ मारा था तो वे साथ-साथ रहते थे। दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ और फिर उसने शोभित को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद प्रतीक ने उससे बोलना बंद कर दिया था। वह जब भी शोभित के सामने से गुजरता तो वह उसे देखकर मुस्कुराने लगता था। उसने कई बार इसे लेकर उसे टोका, लेकिन वह नहीं मान रहा था और दोबारा फिर मारने की बात कहता था। इससे भीतर ही भीतर शोभित खुद को अपमानित महसूस करता था।

ठान लिया था कि कर लेगा फैसला

पुलिस ने हत्यारोपित प्रतीक शुक्ला को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की। उससे पूछताछ की गई। पहले तो वह कुछ नहीं बोला, लेकिन जब बोलना शुरू किया तो रुका नहीं। उसने बताया कि रोज-रोज वह खुद को अपमानित महसूस करता था। वह हमेशा उसी के बारे में सोचता रहता था। उसकी मुस्कुराहत उसे बर्दाश्त नहीं हो रही थी। सोमवार को दिन में वह लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर से यही सोचकर निकला था कि आज फैसला करके ही लौटेगा।

कैसे हुई थी घटना

जार्जटाउन थानांतर्गत बजरंग चौराहा अल्लापुर निवासी सतीश की पान की दुकान है। सोमवार दोपहर दुकान पर सतीश का पुत्र शोभित (25) बैठा था। उसके पास उसका मित्र सत्यम खड़ा था। उसी समय बाइक से यहीं पास में रहने वाला प्रतीक शुक्ला आया। उसके और शोभित के बीच विवाद हुआ और फिर उसने रिवाल्वर से शोभित के सीने में गोली मार दी। बचाने की कोशिश में सत्यम को भी गोली मार दी थी। दोनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शोभित को मृत घोषित कर दिया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button