14 फरवरी से करवट बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार! जाने

VON NEWS: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में 14 फरवरी से मौसम के करवट लेने के आसार हैं। मौसम विभाग ने रविवार से लगातार तीन दिन तक गढ़वाल व कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम सामान्य रहेगा। 14 से 16 फरवरी तक गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली व कुमाऊं के पिथौरागढ़ व अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी व कम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है।

जबकि, मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। कहा कि शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शुक्रवार को बादलों ने डाला डेरा

मौसम का मिजाज शुक्रवार को फिर बदल गया और ठंड का एहसास हुआ। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

शुक्रवार सुबह से चटख धूप खिली थी। दिन चढ़ने के साथ ही सूर्यदेव की तपिश ने गर्मी का एहसास कराया। दोपहर बाद बादलों ने आसमान में डेरा डाल दिया। धूप हल्की पड़ने से ठंड का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 25.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button