कोहरे का कहर: यमुना एक्सप्रेसवे पर 6 से ज्यादा वाहन टकराए,पढ़िए पूरी खबर

VON NEWS: उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर देखने को मिले है। शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर एक साथ आधा दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना इलाके में कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से यमुना एक्सप्रेसवे पर कम से कम 6 वाहन आपस में टकरा गए। करीब 12 लोग घायल हुए और अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने वाहनों को रोड से हटवाया और जाम खुलवाया।

सड़क हादसे में डबल डेकर बस भी क्षतिग्रस्त हुई है। एसीपी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे हैं। क्रेन की मदद से यमुना एक्सप्रेस वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया है। घायलों को कांशीराम अस्पताल और कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण भीषण हादसा हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की सीमा के पास करीब 10 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। दो वाहन अत्यधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं। इन वाहनों में अभी यात्री फंसे हुए हैं।

सूचना पाकर मौके पर मैनपुरी और फिरोजाबाद की पुलिस फोर्स पहुंच गई है। घायल यात्रियों को वाहनों से निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। कई घायल यात्री सैफई रेफर किए गए हैं। यह हादसा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 77 पर हुआ। मौके पर वाहनों को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। सभी वाहन आगरा से लखनऊ की ओर जा रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button