मंडप में चल रहे थे फेरे, दूल्‍हे के पैर लड़खड़ाए तो दुल्‍हन ने किया ये हाल, जानिए क्‍या है मामला

पानीपत,VON NEWS: बेटियां भी सुखी वैवाहिक जीवन की ख्वाइश रखती हैं। जीवनसाथी बनने वाला युवक नशेड़ी हो तो उसे बरात सहित फेरों से पहले लौटाने का साहस भी रखती हैं। सनौली क्षेत्र के एक गांव में ऐसा ही मामला सामने आया है। लड़का पक्ष की पंचायत ने दबाव भी बनाया लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही।

सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात को दो सगी बहनों की शादी होनी थी। बड़ी बहन की बरात दूसरे गांव और छोटी बहन की बरात समालखा से आई थी। बड़ी बहन के सात फेरे ठीक तरह से संपन्न हो गए। छोटी के सात फेरों की बारी आई तो दुल्हा शराब के नशे में लड़खड़ा रहा था। वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। दुल्हन बनी लड़की ने उसकी हालत देखी तो शादी करने से इन्कार कर दिया। उसने दो टूक कहा कि शादी के दिन ही शराब पीकर आया है तो सामान्य दिनों में कितनी पीता होगा, कैसे मुझे सुखी रखेगा। नशे में धुत्त लड़के ने सभी के सामने लड़की का हाथ पकड़ लिया और फेरे लेने की जिद करने लगा

धुनाई कर दी

लड़की के स्वजनों ने उसकी जमकर धुनाई करते हुए बरात लौटा दी। लड़का पक्ष सोमवार को कुछ रसूखदार लोगों को लेकर लड़की के घर पहुंचा। लड़की पर शादी करने का दबाव बनाया लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। चार घंटे की गहमा-गहमी के बाद पंचायत भी लौट गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button