हरियाणा में अधिक सर्दी महसूस नहीं कराएगा फरवरी का महीना,पढ़िए पूरी खबर
हिसार,VON NEWS: हरियाणा में फरवरी का महीना इस बार अधिक सर्दी महसूस नहीं कराएगा। इसका कारण है कि प्रदेश को पश्चिमी विक्षोभ अधिक प्रभावित नहीं करते दिख रहे हैं। बारिश आने के बाद आसमान साफ होने के बाद धूप को खिलने में पूरा समय मिल रहा है। इसलिए दिन और रात्रि का तापमान सामान्य के बराबर बना हुआ है। हिसार में दिन का तामपान 22 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम तो न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रात्रि तापमान सामान्य से दो डिग्री कम है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 9 फरवरी तक परिवर्तनशील मगर खुश्क रहने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट की संभावित है। वहीं अल सुबह धुंध की संभावना है।
यह है पश्चिमी विक्षोभ की मौसम में भूमिका
मौसम में अचानक से परिवर्तन का मुख्य काफी पश्चिमी विक्षोभ है। अक्सर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की तरफ जाकर बर्फवारी करते हैं जिससे मैदानी क्षेत्रों में सर्दी बढ़ती है। मगर हाल ही में आया भूमध्य सागर से पश्चिम विक्षोभ पहाड़ों की तरफ न जाकर मैदानी क्षेत्रों में चला गया। इस कारण जल्द ही आसमान साफ भी हो गया और धूप खिलकर आई। जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ। हालांकि मौजूदा समय में तापमान पर नजर दौड़ाएं तो दिन का तापमान सामान्य तापमान के करीब ही है
सामान्य तौर पर 9 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील है मगर इसके बाद 11 फरवरी के आसपास पश्चिमी विक्षोभ फिर से हल्का प्रभाव छोड़ सकता है। जिससे आंशिक बादलवाई देखने को मिलेगी। दिन का तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है। वहीं रात्रि में हल्की गिरावट संभावित है।