ग्राम धूलकोट में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन प्रतियोगिता रखी गई!
VON NEWS: बृहस्पतिवार को ग्राम धूलकोट में वासध्येय एस बी फाउंडेशन (रजिस्टर्ड) के अध्यक्ष श्री राघ्वानंद शर्मा द्वारा बी एस बी मदर्स डेल स्कूल, धूलकोट के प्रांगण में एन आर एन एल एम के परिंदे ग्राम संगठन, धूलकोट के छह समूह वासध्येय,नटराजा, नंदिनी, भागीरथी, प्रकृति, पंखुड़ी की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेहंदी, दीया व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान नीतू, द्वितीय स्थान प्रियंका व तृतीय स्थान उर्मिला ने लिया। दीया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजू, द्वितीय स्थान चंद्रकांता व तृतीय स्थान पूजा ने लिया। इसी के साथ तीसरी प्रतियोगिता म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान पूजा, द्वितीय स्थान नीतू व तृतीय स्थान सरिता ने लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय विक्रम सिंह जी परियोजना प्रबंधक डी आर डी ए, देहरादून द्वारा सम्पन्न की गयी। साथ मे उपस्तिथिती रही:-
अति विशिष्ट अतिथि
1-मीना बिस्ट जी (ए वी डि यो)
2- जितेंद्र तिवारी जी (बी एम एम)
3- शिवानी कौशिक गुप्ता जी (सर्व महिला शक्ति अध्यक्ष, बी जे पी महामंडल उपाध्यक्ष)
4-चन्द्र मोहन पायल जी (उप प्रशासनिक अधिकारी डायरेक्टरेट आफिस व संस्था संरक्षक)
5-जोगन्दर पुन्डीर जी
(उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बी जे पी व सोसियल वर्कर)
6-नवीन ठाकुर(प्रदेश प्रवक्ता बी जे पी)
अतिथि
1- डॉक्टर प्रभु नौटियाल(फिजीशियन )
2-कुसुम पंवार (ग्राम प्रधान धूलकोट)
3-यशवंत जी (उप ग्राम प्रधान धूलकोट)
4-राखी ठाकुर (आई पी आर पी)
5-नीलम नेगी (बी आर पी) 6-मोना कोल (गायिका, म्यूजिसियन,बी जे पी कार्यकर्ता)
7रवि धीमान (एक्स प्रधान)
8-नैना देवी(एक्स प्रधान)
9-मोनिका सिंग( उद्योगपति)
10-विपुल गर्ग (डोलफीन युनिवर्सिटी, सायिबर क्राईम एडवोकेट)
माननीय मुख्य अतिथि जी ने महिलाओं को समझाया की वह समूह से जुड़कर अपने जीवन को लघु रोजगारओं के जरिए एक नया मोड़ दे सकती हैं
बीएमएम जितेंद्र तिवारी जी ने समूह की महिलाओं को पंच सूत्रों के बारे में बताया व लघु उद्योग से जुड़कर कैसे अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सकता है यह परिंदे ग्राम संगठन की अध्यक्ष दीपा बछेती ने बताया कि संस्था की महिलाओं में सहयोग व आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आज से दो अभियान चलाए जा रहे हैं। जिनमें से पहला अभियान *एक मुट्ठी अनाज है जिस में एकत्रित किया गया यह अनाज महिलाओं को दिया जाएगा। लछिमा व आशा ने 10-10 किलो चावल संगठन को डोनेट किए हैं जो आज अंजू वा उर्मिला ने प्राप्त किये।
दूसरा अभियान जरूरतमंद बच्चों के लिए बुक बैंक जो कि अभी तक वासध्येय संस्था के द्वारा चलाया जा रहा था किंतु अब यह संस्था समूह के साथ जुड़ कर इसे बड़े स्तर पर जरूरतमंद बच्चों के लिए शुरू कर रही है।आज ही दिनेश, विवान, उर्वांशी ने बुक सेट डोनेट की हैं।
भरतनाट्यम नृत्यांगना श्रद्धा बछेती के शिष्यों रिमझिम व अनुष्का द्वारा भरतनाट्यम अल्लरिप्पो नृत्य शैली द्वारा गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गयी।
शिवानी कौशिक गुप्ता जी ने प्रतियोगिता में जीती हुई 9 महिलाओं व पांच अन्य महिलाओं को सूट देकर सम्मानित किया व साथ ही कार्यक्रम में आई हुई समूह की सभी महिलाओं को अंग वस्त्र व सैनिटरी नैपकिंस वितरित कर स्वच्छता के लिए जागृत किया
नवीन ठाकुर जी ने महिलाओं को कहा कि जब भी उन्हें अपने इस भाई की आवश्यकता होगी तो इनका सहयोग सदैव मिलेगा
श्री जोगिंदर पुन्डीर जी ने प्रत्येक महिला बहनों से मिलकर उनकी कई समस्याओं को सुना व उन्हें कई लघु रोजगारओं के विषय में बताया व सहयोग क्र्ने का आसावासन दिया
डॉक्टर प्रभु नौटियाल जी ने संस्था को फीवर चेक करने की मशीन प्रदान की व कहा कि परिंदे ग्राम संगठन की कोई भी जरूरतमंद महिला या उसके परिवार से कोई भी अपने समूह की पासबुक दिखाता है व इलाज के लिए आता है तो वह उनकी दवाई, फीस व किसी भी तरह के चेकअप में अपना भरपूर योगदान देंगे
बहन शिवानी गुप्ता के द्वारा जो सहयोग मेरी ग्रमीण बहनो को मिला उसमे 100 पेक अन्ग्वस्त्र के कल्पना डागर जी का भी धन्यवाद करती हूँ की उनकी उपस्थिति न होते हुये भी शिवानी बहन के धन्यवाद शब्दों मैं वो वहाँ उपस्तिथि रहीं।।।कल्पना जी आशा करती हूँ की आगे भी आपका यूँ ही सहयोग मिलता रहेगा।
इसी के साथ संगठन की महिलाओं द्वारा जैविक रंगो चुकंदर ,पालक ,हल्दी, फूड कलर के द्वारा होली के गुलाल बनाये गए थे जिनका आए हुए अतिथियों द्वारा 1420 की खरीदारी की गई200 का हाथ से बना हुआ एक मफलर खरीदा गया व ₹500 तक के मास्क खरीदे गये। यह बहुत सराहनीय कार्य रहा। महिलाएं एन आर एल एम की आभारी हैं।