सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें…

VON NEWS: 1 किसान विरोधी बिल वापस लो… राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी विपक्षी सांसदों की नारेबाजी, सदन की कार्यवाही स्थगित
2 लोकसभा में लगे ‘कानून वापस लो’ के नारे, कृषि मंत्री तोमर बोले, नारेबाजी से वक्त बर्बाद ना करे, सरकार चर्चा को तैयार
3 कृषि कानूनः केंद्र राजी, पर अड़े किसान, कहा- ‘शोषण’ बंद होने पर ही करेंगे बात; राहुल बोले- ये मोदीशासन का स्टाइल है
4 किसान संगठन की मांग- गणतंत्र दिवस हिंसा की सच्चाई सामने लाने के लिए कराई जाए न्यायिक जांच
5 ट्रैक्टर परेड में किसानों पर दिल्ली पुलिस के लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर बोली सरकार- कोई विकल्प ही नहीं बचा था
6 किसान प्रदर्शन स्थल किले में तब्दील: सड़कों पर लोहे की कीलें, कंटीले तार और सीमेंट के बैरिकेड्स के बीच लोहे की छड़ें लगाई गईं
7 अब तक कुल 41 लाख हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी हैः स्वास्थ्य मंत्रालय
8 महाराष्ट्र में कल कोरोना के 1927 नए मामले रिपोर्ट हुए और 30 लोगों की मौत हुई। अब तक 51,139 की मौत
9 राजस्थान में कल कोरोना वायरस से दौ की मौत, 87 नये संक्रमित मामले
10 83 तेजस लड़ाकू विमानों से और बढ़ेगी भारतीय वायुसेना की ताकत, 48000 करोड़ के सौदे पर आज लगेगी मुहर
11 बंगलूरू में आज से ‘एयरो इंडिया शो’ की शुरुआत, दुनिया देखेगी भारत की ताकत
12 नीतीश मंत्रिमंडल विस्‍तार में देरी पर सियासत गरमाई, राजद का दावा- ‘जिस दिन होगा कैबिनेट विस्‍तार, उसी दिन गिरेगी सरकार’
13 बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को झटका दे BJP में शामिल हुए विधायक दीपक हलदर
14 शरजील उस्मानी के हिंदुओं वाले बयान पर मचा बवाल, BJP ने उद्धव सरकार पर बोला हमला
15 LAC पर चीन के उकसावेपूर्ण कार्रवाई से अमेरिका चिंतित, कहा- हालात पर कड़ी नजर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button