पीएम मोदी के मंत्र से प्रभावित कैथल की ये महिला,पढ़िए पूरी खबर
पानीपत/कैथल,VON NEWS: प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर के मंत्र को कैथल की एक महिला ने आत्मसात किया। गांव सीवन निवासी ऋतु महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। अब तक वह 400 के करीब महिलाओं को प्रशिक्षण दे चुकी है। सीवन के साथ-साथ अन्य गांव में भी महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, बैग और टेडी बियर का प्रशिक्षण देती है। यहां से प्रशिक्षण लेने के बाद महिलाएं सिलाई का काम शुरू करते हुए परिवार के पालन-पोषण में अहम भूमिका निभा रही हैं।
ऋतु ने बताया कि दो साल पहले वह स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थी। उन्होंने पहले स्वयं सिलाई का प्रशिक्षण लिया, इसके बाद गगन स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को प्रशिक्षण देना शुरू किया। गांव सीवन के साथ-साथ भूना, पातड़े में भी विभाग की तरफ से जो शिविर लगे वहां मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए प्रशिक्षण दिया है। इसके साथ-साथ वर्ष 2015 से नेहरू युवा केंद्र से जुड़कर गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है।

जागरूकता कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर ले रहीं हिस्सा
सीवन में ब्यूटिक सेंटर खोला गया है। यहां भी जरूतमंद परिवारों की महिलाएं और युवतियां प्रशिक्षण लेने के लिए आती है, जिन्हें निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। नेहरू केंद्र की तरफ से समाजहित को लेकर चलाए आ रहे कार्यो में भी वह अहम भूमिका निभाती है। जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक करना, कैंसर, एचआइवी से बचाव को लेकर लोगों को क्या सावधानी बरतना, पर्यावरण सरंक्षण सहित अन्य जो भी अभियान जागरूकता को लेरक चलाए जाते हैं, उनमें अहम भूमिका रहती है।