दिल्ली की सीमाओं पर सड़क खोदकर लगाईं कीलें, गाजीपुर बॉर्डर बंद, पढ़े पूरी खबर

VON NEWS: नवंबर के अंतिम सप्ताह से कृषि कानूनों का दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों का आंदोलन आज अपने 69वें दिन में प्रवेश कर चुका है। जहां 26 जनवरी से पहले दिल्ली की तमाम सीमाओं पर किसान आंदोलन आसानी से चल रहा था वहीं अब तमाम सीमाओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई किलेबंदी और घेरेबंदी से किसानों को जरूरी सामान के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। हालांकि उनका हौसला अब भी नहीं टूटा है और किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी वह घर वापस नहीं जाएंगे। आज शिवसेना नेता संजय राउत भी किसान आंदोलन का समर्थन करने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचेंगे। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स…..
विस्तार

गाजीपुर बॉर्डर आज भी बंद

किसान आंदोलन के चलते दिल्ली पुलिस ने आज भी गाजीपुर बॉर्डर बंद रखा है। इस कारण सुबह पीक आवर में कई मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर बंद होने के चलते आनंद विहार, चिल्ला, डीएनडी, अप्सरा, भोपरा और लोनी बॉर्डर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

आज संजय राउत पहुंचेंगे गाजीपुर बॉर्डर

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आंसूओं ने किसान आंदोलन को ऐसी मजबूती दी है कि उसके बाद से ही गाजीपुर बॉर्डर पर न सिर्फ किसानों के आने बल्कि नेताओं के आने का सिलसिला भी तेजी से शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज शिवसेना के नेता संजय राउत गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसानों से मिलेंगे और आंदोलन को अपना समर्थन देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button