नशे में धुत एक शख्स ने बेटे पर फेंका बम, धमाके में गंवाई खुद की जान!

VON NEWS: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता शुक्रवार रात नशे में धुत एक शख्स ने अपने बेटे से लड़ाई के दौरान उसपर  बम से हमला कर दिया। इस हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद शख्य की मौत हो गई। वहीं बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है कि आखिर व्यक्ति के पास बम कहां से आया।

यह घटना नॉर्थ कोलकाता के काशीपुर रोड का है,  जहां 65 वर्षीय शेख मतलाब अक्सर नशे में धुत होकर अपने घर आता था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शुक्रवार को भी वह नशे में धुत होकर घर आया,  जिसके चलते उसकी अपने बेटे शेख नजीर से कहासुनी शुरू हो गई।  शेख नजीर एक फैक्ट्री में काम करता है।  देखते ही देखते ये कहासुनी हाथापाई में बदल गई और इसने हिंसक रूप ले लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाथापाई के दौरान शेख मतलाब ने अपने बेटे शेख नजीर पर क्रूड बम से हमला कर दिया।  नजीर ने अपने हाथों से इस बम को रोकने की कोशिश की,  लेकिन उससे पहले ही बम विस्फोट हो गया। विस्फोट होने के बाद पिता-पुत्र दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचे , जहां से घायल बाप-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में इलाज के दौरान शेख मतलाब की मौत हो गई। जबकि बम विस्फोट में शेख नजीर ने अपनी उंगलियां गंवा दीं।  नजीर की गंभीर हालत देखते हुए उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button