इस फिल्म में सलमान खान के साथ करने वाली हैं रोमांस,जानें कौन हैं प्रज्ञा जायसवाल!
नई दिल्ली,VON NEWS: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर लगातार नई खबरें सामने आ रहीं हैं। इस फिल्म से सलामान खान का लुक भी सामने आ चुका है। मूवी में सलमान के अलावा उनके जीजा यानी आयुष शर्मा लीड रोल रोल प्ले कर रहे हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने जा वाली है।
इस फिल्म में आयुष और सलमान के साथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल लीड रोल में नजर आएंगी। एक्ट्रेस का नाम सामने आते ही दर्शकों में मूवी को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। वहीं सोशल मीडिया पर प्रज्ञा को लेकर काफी चर्चा हो रहा है कि आखिर वो कौन हैं? हर कोई उनके बारे में जानने चाहता है। आइए जानते हैं प्रज्ञा के बारे में…
फिल्म ‘अंतिम‘ में सलमान खान की को-एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल कोई और नहीं बल्कि साउथ इंडियन सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री हैं। प्रज्ञा ने कई सुपरहिट तेलुगू फिल्मों दी हैं। वहीं फैंस उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हैंं। प्रज्ञा ने 2014 में ‘विराट्टू आई डेगा’ से डेब्यू किया था।
इस फिल्म के हिट होते ही उन्हें कई फिल्मों में काम करने के ऑफर मिले। उनकी फिल्मों की लिस्ट में ‘मिर्ची बॉय’, ‘फेंस’, ‘गुट्रोडु’, ‘नक्षत्रंम’, ‘जय जानकी नायक’ जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल है। वहीं प्रज्ञा जायसवाल ने बॉलीवुड में एक्टर निशांत दहिया के साथ फिल्म ‘टीटू एमबीए’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। वहीं अब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म अंतिम का निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं।