इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए गौतम गंभीर ने किया प्लेइंग XI का चयन, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 फरवरी से होगा और पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जाएगा। इस टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन का चयन किया है। इस टेस्ट सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा, मो. शमी जैसे खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से उपलब्ध नहीं हैं, ऐसी हालत में उन्होंने जो टीम चुनी है वो काफी सुंतिलत नजर आ रही है।

इंग्लैंड काफी मजबूत टीम है और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद उनका मनोबल काफी उंचा है। इंग्लैंड के विरुद्ध जीत दर्ज करने के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन काफी सावधानी से करना होगा और अगर भारत को आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो उसे इंग्लैंड को हराना ही होगा। अब गौतम गंभीर ने अपनी जिस फेवरेट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है उसमें उन्होंने ओपनिंग की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल को सौंपी है। उन्होंने मयंक अग्रवाल से ज्यादा भरोसा गिल पर दिखाया है।

विराट कोहली की टीम में वापसी हो चुकी है और इसके बाद मध्यक्रम के लिए उन्होंने चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे का चयन किया। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने अपना भरोसा रिषभ पंत पर जताया है और साहा उनकी टीम में नहीं हैं। उन्होंने टीम में अक्षर पटेल और आर अश्विन के दौर पर टीम में दो स्पिन ऑलराउंडर का चयन किया है जबकि तीसरे स्पिनर के तौर पर टीम में कुलदीप यादव हैं। तेज गेंदबाज के रूप में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और मो. सिराज का चुनाव किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए गौतम गंभीर की फेवरेट प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button