ट्रैवल एजेंसी मालिक ने पैसे नहीं दिए तो फूंक दीं पांच बसें,पढ़े पूरा मामला

VON NEWS: मुंबई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाले ड्राइवर ने एजेंसी के मालिक की पांच बसों को आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने ऐसा ट्रैवल एजेंसी के मालिक से बदला लेने के लिए किया।

एक ही महीने में फूंक डालीं पांच बसें

पुलिस के अनुसार, आत्माराम ट्रैवल एजेंसी की पांच बसें एक महीने में फूंक डाली गईं। पहली बार 24 दिसंबर 2020 को पुलिस को तीन जली हुई बसें मिलीं। फिर इसी तरह 21 जनवरी 2021 को दो और बसें जली हुई पाई गईं। ऐसे में पुलिस को शक हुआ कि सिर्फ आत्माराम एजेंसी की बसें ही क्यों जल रही हैं?

पुलिस को हुआ शक

पहले सभी को लगा कि बसों में बैटरी के रिपेयर का काम होना था। शायद इसी वजह से बस में आग लग गई होगी, लेकिन एक महीने के अंतराल में ही इस तरह की दो घटनाओं में पांच बसों के जलने की बात पुलिस को असामान्य लग रही थी।

मालिक ने बस ड्राइवर पर जताया शक

पुलिस ने जब ट्रैवल एजेंसी के मालिक से पूछताछ की तो उसने अपने एक 24 साल के कर्मचारी अजय सारस्वत पर शक जताया जो बस ड्राइवर था। एजेंसी के मालिक ने पुलिस को बताया कि भुगतान के मसले पर बस ड्राइवर अजय के साथ उसकी तकरार हुई थी।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button