दो-तीन दिन बारिश, बर्फबारी और शीतलहर, इन राज्यों में अलर्ट जारी!

नई दिल्ली,VON NEWS: उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदला है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी तथा उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है। आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी। उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी आज सुबह से कोहरा छाया हुआ है।

यूपी में फिर ठंड बढ़ेगी (Weather Update in UP)

उत्तर प्रदेश में ठंड में फिर इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि एक-दो दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ गलन बढ़ेगी और ठिठुरन भरी सर्दी महसूस की जाएगी। ऐसी सर्दी अगले पूरे हफ्ते तक रहने की संभावना है।

बिहार में अभी एक-दो दिन तक सर्दी का सितम जारी रहेगा (Bihar Weather Update)

पटना सहित बिहार के कई इलाकों में कोहरे व धुंध के साथ आज सुबह की शुरूआत हुई। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। पश्चिम से आने वाली हवाओं के कारण अभी एक-दो दिन तक सर्दी का सितम जारी रहेगा।

उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट (uttarakhand Weather Update)

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से गढ़वाल व कुमाउं क्षेत्र के कई जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। 23 और 24 को अनेक स्थानों पर हल्की से हल्की बर्षा व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने इस बार 22 सौ मीटर व उससे अधिक ऊचांई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई्र है। मौसम केन्द्र देहरादून के अनुसार, गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, हरिद्वार समेत कुमाउं के पिथौरागढ़, बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदों के कुछ स्थानों पर मौसम बदलेगा और बारिश, बर्फबारी हो सकती है।

वहीं मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। देहरादून, हरिद्वार जिलों में 23 को कहीं कहीं ओलावृष्टि व आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश फिर बिगड़ा मौसम, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी (Himachal Weather Update)

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार से मौसम बिगड़ गया। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बर्फबारी के आसार हैं। मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में 23 और 24 जनवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 23 जनवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में अंधड़ और बिजली गरजने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 जनवरी से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 27 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button