सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर कंगना रणौत को हुआ पछतावा, बोलीं- ये बात..

VON NEWS: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आज उनसे जुड़ा हर शख्स याद कर रहा है। यदि सुशांत आज हमारे बीच होते तो अपना 35वां जन्मदिन मना रहे होते। लेकिन इस खास को मनाने के लिए सुशांत आज हमारे बीच नहीं हैं। ऐसे में उनके तमाम फैंस, दोस्त और परिवार के लोग इस दिन को #SushantDay के रूप में मना रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री कंगना रणौत ने भी सुशांत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही अभिनेत्री कंगना रणौत उनके समर्थन में आगे आई थीं। कंगना ने इस दौरान सुशांत को मूवी माफिया का शिकार बताया था। वहीं अब सुशांत के जन्मदिन के मौके पर कंगना को पछतावा हो रहा है कि उन्होंने सुशांत के रहते हुए उनका साथ क्यों नहीं दिया। कंगना ने इस बात का खुलासा हाल ही में किए ट्वीट में किया है।

अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में कंगना ने सुशांत की कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, ‘प्रिय सुशांत, मूवी माफिया ने आपको तंग किया और आपको परेशान किया, सोशल मीडिया पर कई बार आपने मदद की गुहार लगाई और मुझे आपके साथ नहीं रहने का अफसोस है। काश मैंने ये नहीं माना होता कि आप माफिया की यातनाएं अकेले झेल सकने के लिए मजबूत थे। काश… हैप्पी बर्थडे डियर वन  #SushantDay’

इसके बाद कंगना ने एक के बाद एक लगातार कई ट्वीट किए। जिसके जरिए उन्होंने मूवी माफिया पर भी हमला किया। इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के जन्मदिन को जिंदगी और जिंदादिली से मनाने के लिए भी लोगों से कहा। बता दें कि कंगना रणौत ने सुशांत के निधन के बाद लगातार उनका समर्थन किया है। कंगना दिवंगत अभिनेता के परिवार के साथ बराबरी से खड़ी रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button