आगरा में यहां बनेगा हिमालयन हिंद महासागर राष्ट्र समूह का हैड क्वार्टर, जानिए
आगरा,VON NEWS: हिमालयन हिंद महासागर राष्ट्र समूह (एचएचआरएस) का हैड क्वार्टर ताजनगरी में बनाया जाएगा। इसमें हिमालय व हिंद महासागर के आसपास बसे भारत समेत 54 देश शामिल हैं। इन 54 देशों में दुनिया की 40.68 फीसद आबादी निवास करती है। इनमें 313.7 करोड़ से अधिक लोग रहते हैं, जबकि दुनिया की आबादी 770 करोड़ के आसपास है।
एक बार फिर मंच द्वारा ताजनगरी में 29 व 30 जनवरी को हाइब्रिड कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें हिमालय व हिंद महासागर के आसपास बसे 54 देशों के राजदूत या प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यशाला में इन देशों के सांस्कृतिक-व्यापारिक समूह बनाने की संभावनाओं पर मंथन होगा। मुस्लिम मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार इसमें भाग लेंगे। वियतनाम, इंडोनेशिया, तंजानिया, मोजांबिक, तिब्बत, ईरान और श्रीलंका के राजदूत व प्रतिनिधि इसमें शामिल होने को सहमति प्रदान कर चुके हैं।
मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र पाल सिंह टिम्मा ने बताया कि हिमालयन हिंद महासागर राष्ट्र समूह का पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आगरा में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी थीं। आगरा में ही इसका हैड क्वार्टर बनाया जाएगा।
भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, लाओस, कंबोडिया, वियतनाम, मलेशिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, ब्रुनेई, आरआइएयू आइलैंड, स्पार्टली आइलैंड, फिलीपींस, तिमोर-लेस्टे, पापुआ, क्रिसमस आइलैंड, कोको आइलैंड, तिब्बत, आस्ट्रेलिया, मारीशस, मैडागास्कर, दक्षिण अफ्रीका, मोजांबिक, तंजानिया, केन्या, सोमालिया, ग्लोरिसाे आइलैंड, सिशिल, मालदीव, सोकोट्रा आइलैंड, जिबोटी, इरीशिया, सूडान, इजिप्ट, सऊदी अरब, यमन, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, बहरीन, कुवैत, इराक, ईरान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, किरगिस्तान, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान।