चेन्नई की Adyar Cancer Institute की संस्थापक, का 93 साल की उम्र में निधन!

चेन्नई,VON NEWS: तमिलनाडु में स्थित अड्यार कैंसर इंस्टीट्यूट(Adyar Cancer Institute) की संस्थापक डॉ. वी शांता का आज राजधानी चेन्नई मे निधन हो गया। 93 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद कल रात शहर के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती किया गया था। यहां पर उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को पुराने कैंसर संस्थान परिसर में ले जाया गया, जिसे बनाने के लिए उन्होंने अपने गुरु डॉ. कृष्णमूर्ति के साथ सहयोग दिया था।

अनुभवी ऑन्कोलॉजिस्ट (oncologist) वी. शांता को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। वर्ष 1986 में पद्म श्री 1986 और वर्ष 2006 में उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वह कैंसर के सुलभ उपचार देने कि ले प्रसिद्ध थी।  रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। डॉ.शांता कैंसर संस्थान (WIA) चेन्नई के अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष थीं।  50 वर्ष से अधिक उम्र तक के रोगियाों की देखभाल, रोग अध्ययन पर वह कार्य करती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button