केरल में 10 महीने के बंद सिनेमा हॉल दोबारा खुले, पढ़े पूरी खबर

तिरुवनंतपुरम,VON NEWS: कोविड प्रतिबंधों के कारण लगभग दस महीने से बंद केरल में मूवी थिएटर एक बार फिर बुधवार को खोले दिए गए हैं। कुल 670 थिएटरों में से 500 से अधिक जनता के लिए अब खुल गए हैं। भारतीय सुपर स्टार विजय की फिल्म, ‘मास्टर’, राज्य के सभी सिनेमाघरों में पहली फिल्म के रूप में दिखाई गई।

हालांकि कुछ थिएटरों में, प्रोजेक्टर उपकरण की शिकायतों के कारण, शो को रोक दिया गया था। कोझीकोड में अप्सरा थिएटर ने सुबह 9 बजे और दोपहर 2 बजे का शो रद कर दिया। यह प्रोजेक्टर शिकायत के कारण रद हुआ, जिससे प्रशंसकों की एक बड़ी संख्या को निराशा का सामना करना पड़ा।

कोझीकोड से टेलीफोन पर आईएएनएस से बात करते हुए 34 साल के सुपर स्टार विजय के फैन मोहम्मद कोया ने कहा, ‘हमने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से दो दिन पहले टिकट बुक किया और सभी सीटें भरी हुई थीं। हालांकि, अप्सरा थिएटर ने हमें निराश किया, दो शो रद कर दिए गए। उनका कहना है कि वे टिकट शुल्क वापस कर देंगे, हम ऐसा नहीं चाहते। हम फिल्म देखना चाहते हैं।’

बता दें कि राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में सभी थिएटर फुक बुक हैं। यह इसलिए भी क्योंकि कोविड प्रोटोकॉल के कारण थिएटरों को केवल आधी क्षमता को ही स्वीकार करने की अनुमति दी गई है। प्रत्येक थियेटर ने दो सीटों के बीच अंतर रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button