फिर पूर्णागिरि के दर्शन के लिए आ सकेंगे भक्त, जान‍िए कब से शुुरू हो रही है त्रिवेणी एक्सप्रेस जाने

हल्द्वानी,VON NEWS: कोरोना काल के दौरान ट्रेनों का संचालन ठप होने के कारण यात्रियों को काफी असुविधाएं हुईं। वहीं अब धीेरे-धीेरे स्थितियां सामन्य होने लगी हैं तो रेलवे ट्रेनों का संचालन पुन : शुरू कर रहा है। दस महीने बाद त्रिवेणी एक्सप्रेस फिर दौड़ती नजर आएगी।

टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर स्पेशल एक्सप्रेस और टनकपुर- शक्तिनगर-टनकपुर स्पेशल ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में संचालित किया जाएगा। ट्रेन के रूट और टाइमिंग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे ने समय सारणी जारी कर दी है। 

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण शक्तिनगर से टनकपुर के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन आखिरी बार 25 मार्च को पहुंची थी। इसके बाद पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था।

कोविड-19 के संक्रमण काल के 10 माह हो चुके हैं। अब पूर्वोत्तर रेलवे  गोरखपुर ने ट्रेनों को विशेष एक्सप्रेस बनाकर चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन संख्या 05074 टनकपुर-सिंगरौली-टनकपुर स्पेशल एक्सप्रेस को  3 फरवरी, ट्रेन संख्या 05073 सिंगरौली से टनकपुर को 4 फरवरी और 05076 टनकपुर- शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन को 2 फरवरी से चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button