आज तक की सबसे बड़ी मुश्किल में टीम इंडिया, जानिए वजह

सिडनी,VON NEWS: भारतीय टीम को चौथे टेस्ट मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मौजूदा समय में ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम के पास मजबूत टेस्ट इलेवन नहीं है, क्योंकि तीसरे टेस्ट मैच में खेलने वाले जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और हनुमा विहारी चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। ऐसे में गेंदबाजी विभाग में भारत के पास कोई अनुभवी गेंदबाज नहीं है।

भारत की मुश्किलें यहीं थमने का नाम नहीं ले रही हैं तीसरा टेस्ट मैच खेलने वाले आर अश्विन भी कमर के दर्द से परेशान हैं, जबकि पहले दो टेस्ट मैच खेलने वाले मयंक अग्रवाल को नेट्स के दौरान चोट लगी है। ऐसे में भारतीय टीम के पास प्लेइंग इलेवन रे लिए 11 खिलाड़ी 100 फीसदी फिट नहीं हैं और जो हैं वो फॉर्म में नहीं हैं। पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह पेट के खिंचाव (abdominal strain) की वजह से बाहर हैं।

वहीं, मयंक अग्रवाल को फ्रैक्चर हो सकता है। हालांकि, उनकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। आर अश्विन को मैच के चौथे दिन के बाद दर्द में देखा गया था, जिसका खुलासा उनकी पत्नी ने किया था। वहीं, पांचवें दिन लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की वजह से उनका ये दर्द ज्यादा हो गया है। केएल राहुल के इंजर्ड होने के बाद हनुमा विहारी के टीम से बाहर होने की वजह से भारतीय टीम के पास रिजर्व खिलाड़ियों में से मिडिल ऑर्डर के लिए कोई अनुभवी बल्लेबाज नहीं है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button