श्रीगंगानगर-हरिद्वार इन्टरसिटी अब हरिद्वार तक जायेगी!

श्रीगंगानगर,VON NEWS: रेलवे द्वारा हरिद्वार में महाकुंभ मेले 2021 के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का सहारनपुर-हरिद्वार-सहारनपुर स्टेशनों के मध्य संचालन बहाल किया जा रहा है।

गाडी संख्या 04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन 11 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक सहारनपुर से हरिद्वार के मध्य बहाल किया जा रहा है। इसी प्रकार गाडी संख्या 04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन दिनांक 11 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक हरिद्वार से सहारनपुर के मध्य बहाल किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button