यूपी, हरियाणा, बिहार और दिल्ली में शीतलहर बढ़ने से ठंड में होगा इजाफा, जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: देशभर के कई राज्यों में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में बीते दिन हल्की बारिश दर्ज की गई है। पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में रुक-रुक कर हुई इस बारिश के बाद दिल्ली में शीतलहर बढ़ गई है। बढ़ती शीतलहर ने जरुर दिल्ली की ठंड में थोड़ा सा इजाफा किया है। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब हरियाणा सहित बिहार में सुबह के वक्त घना कोहरा दर्ज किया है, जिसके चलते लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

वहीं उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, और हिमाचल में बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग की आने मानें तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत के ज्यातातर राज्यों शीतलहर बढ़ने ठंड और बढ़ेगी और न्यूनतम पारा गिरेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में कोहरा दर्ज किया गया। पालम और सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग, दिल्ली ने इसकी जानकारी दी है।

यूपी के मरेठ में कोहरा छाए रहने की आशंका

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर राज्यों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा। वहीं मेरठ में यह स्थिति देखने को मिली है। रिपोर्ट की मानें तो यहां के सभी क्षेत्रों में अभी कोहरे के और छाए रहने आशंका है। मेरठ में बीते दिनभर बारिश का मौसम ही बना रहा। आज यानी शनिवार को न्‍यूनतम पारा 7 डिग्री और अधिकतम पारा 18 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में हल्‍की धूप निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।

उधर, मौसम विभाग उत्तर प्रदेश की राजधानी में कोहरा रहने की आशंका जताते हुए ठंडी हवाओं के चलते अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान से सटे जम्मू-कश्मीर इलाके में विक्षोभ बने रहेन से दिन में बादलों की आवाजाही रही। वहीं शाम को विक्षोभ समाप्त हो गया। लिहाजा अब बारिश का सिलसिला भी समाप्त हुआ। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, जिसका असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button