अमेठी में किशोरी के साथ दुष्कर्म, जाने पूरा मामला

VON NEWS: अमेठी जिले के बजार शुकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम सीवान की तरफ गई किशोरी से घात लगाए बैठे युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस उसकी  तलाश में जुटी है।

बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बुधवार शाम सीवान की तरफ गई थी। सीवान में उसके पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही जमुना प्रसाद विश्वकर्मा ने उसे पकड़ लिया।

किशोरी शोर न मचा पाए इसके लिए जमुना ने उसका मुंह बंद कर आवाज निकालने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी को धमकाने के बाद जमुना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी किशोरी को धमकाते हुए भाग निकला। आरोपी के भाग जाने के बाद घर पहुंची किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और जमुना के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई।

थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के साथ एससी एसटी व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button