पशुपालन विभाग का यूपी में अलर्ट, जारी किए निर्देश; जाने

लखनऊ,VON NEWS: बर्ड फ़्लू की आशंका के बीच योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग भी हरकत में आया है। पशुपालन निदेशालय की ओर से राजधानी सहित प्रदेश के सभी मंडल स्तरीय अधिकारियों को जारी निर्देश में निगरानी की टीम बनाने के लिए कहा गया है। विभाग की ओर जिले स्तर से लेकर पंचायत तक पोल्ट्री फॉर्म पर नजर बनाए रखने की हिदायत दी गई है। कहीं से भी रोग की सूचना आती है इसके लिए कंट्रोल रूम की स्थापना के लिए कहा गया है।

बर्ड फ्लू को लेकर निदेशक पशुपालन ने जारी किए निर्देश

  • बत्तख और पोल्ट्री फार्म में पक्षियों की संख्या और मुख्यालय से दूरी के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।
  • जिला स्तर पर टास्क फोर्स के सदस्यों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखने के निर्देश।
  • पोल्ट्री फार्म, दुकान, बाजार, नेशनल पार्क, अभ्यारण, जलाशय पर पक्षियों को लेकर लगातार सर्विलांस करने के निर्देश
  • पक्षियों के क्लोएकल स्वैब जांच के लिए बरेली लैब भेजने के निर्देश।
  • पक्षी पालकों से नियमित तौर पर संपर्क रखने के निर्देश।
  • पशुपालन के अधिकारियों को वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय रखने के निर्देश।
  • पक्षियों के मृत मिलने पर सूचना तत्काल जिले के अफसरों को उपलब्ध कराने का निर्देश।
  • यूपी पशुपालन विभाग की तरफ से कंट्रोल रूम नंबर भी किया गया जारी।
  • मंडलीय पर निदेशक मुख्य पशु अधिकारी समय पर पालन के सभी अफसरों को निर्देश जारी।
  • पक्षी की मौत होने या बीमार होने पर तत्काल उसके नमूने लेकर बर्ड फ्लू की जांच कराई जाए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button