सोने के वायदा भाव में गिरावट, चांदी भी टूटी, जानिए कीमत!

नई दिल्ली,VON NEWS: सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं के वायदा भाव में बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत बुधवार सुबह 225 रुपये की गिरावट के साथ 51,495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने का वायदा भाव इस समय 191 रुपये की गिरावट के साथ 51,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर वैश्विक बाजार में भी बुधवार सुबह सोने की हाजिर और वायदा दोनों कीमतों में गिरावट देखी गई।

सोने के साथ ही चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर बुधवार सुबह पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.69 फीसद या 486 रुपये की गिरावट के साथ 70,372 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखाई दी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में बुधवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में भी गिरावट देखी गई।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव

वैश्विक स्तर पर बुधवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट दिखाई दी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.30 फीसद या 5.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,948.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.18 फीसद या 3.54 डॉलर की गिरावट के साथ 1,946.47 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button