सिरसा के रानियां में प्रेम विवाह करने वाले युवक की जघन्य तरीके से हत्या, जानिए पूरा मामला
सिरसा,VON NEWS: सिरसा में एक बड़ी और दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। रानियां के गांव नथोर में हत्या का मामला सामने आया है। युवक की पहचान निक्कू सिंह पुत्र तेजा सिंह के रूप में हुई है। मौत का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। करीब एक वर्ष पहले एक समाज की एक लड़की घर से गायब हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने थाना रानियां में शिकायत दर्ज करवाई थी, और निक्कू सिंह पर लड़की के घर से गायब होने को लेकर संदेह जताया था।
उसके कुछ दिनों बाद निक्कू सिंह ने लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। लोगों का कहना है कि इसी रंजिश के चलते निक्कू सिंह की रात के समय हत्या की गई है। युवक के सिर पर राॅड से हमला किया गया है। जैसे ही लोगों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर रानिया थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ 302 का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
जिसने भी देखा सिहर गया, गायब था आधा सिर
शव को जिसने भी देखा सिहर गया। युवक के सिर पर एक नहीं कई बार भारी चीज से वार किए गए हैं। मारने वाले के मन में मृतक के लिए नफरत शव की हालत देखकर ही पता लग रही थी। सिर को इस तरह से पीटा गया कि आधे सिर के चिथड़े चिथड़े हो गए। प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात एक प्लानिंग के तहत की गई है।