टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर मुजफ्फरनगर के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दंपती की मौत; पढ़े पूरा मामला

नई टिहरी,VON NEWS: मसूरी और धनोल्टी घूमने आए पर्यटकों की कार टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दंपति की मौत हो गई, जबकि तीन पर्यटक घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, मुजफ्फरनगर से पांच पर्यटक कार से घूमने के लिए यहां आए हुए थे। सोमवार रात टिहरी-उत्तरकाशी मार्ग पर डोबरा-जाख उप्पु सिराई गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे, जिसमें पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर सभी घायलों का रेस्क्यू किया और  उन्हें बौराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबकि कार सवार सभी लोग मसूरी और धनोल्टी की ओर जा रहे थे।

मृतकों की शिनाख्त अजय सिंघल पुत्र टेकचंद, कम्बलवालाबाग, मोनिका सिंघल पत्नी अजय सिंघल मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। वहीं, चालक प्रमोदपाल पुत्र ओमप्रकाश(चालक), शौर्य सिंघल पुत्र अजय सिंघल, सूर्याशं सिंगल पुत्र दीपक सिंघल घायल हुए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button