बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाया तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!

नई दिल्ली,VON NEWS: उत्तर भारत में जारी शीतलहर के बीच देश के अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका जताई है। इसके साथ ही उत्तर भारत में पांच जनवरी तक भारी बारिश (min temp,weather) जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के हिस्सों और ओडिशा में कुछ स्थानों पर शीत लहर चलने की संभावना है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार को करीब 5 घंटे तक बारिश हुई। जिसके चलते के कई हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट विभाग ने जारी किया है। ताजा जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने अगले दो घंटे के दौरान पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और उत्तरी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना जताई है।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इसके बाद बारिश कम होनी शुरू हो जाएगी। 7 जनवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा और एक बार फिर से सर्दी बढ़ने लगेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान 5

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button