बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये है वजह

नई दिल्ली,VON NEWS: बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान अपने चौथे ओवर के दौरान तेज गेंदबाज उमेश यादव चोटिल हो गए। गेंदबाजी के लिए रन अप से दौड़ते हुए उमेश यादव गेंद नहीं फेंक सके और उनको तेज दर्द में देखा गया और फिर उनको फीजियो की मदद के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा। इस तरह भारतीय टीम के लिए ये बड़ा झटका है, क्योंकि इससे पहले भी भारत को चोट का सामना करना पड़ा है।

उमेश यादव दूसरी पारी में अच्छी लय में दिखे और अपने चौथे ओवर के बीच मैदान छोड़ने से पहले उन्होंने अपने दूसरे ओवर में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जो बर्न्स को 4 रन पर आउट कर दिया था।

हालांकि, चौथे ओवर की तीसरी गेंद फेंकने के बाद वे मैदान से बाहर हो गए। उमेश यादव को लंगडाते हुए देखा गया। अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक अपडेट उमेश यादव की चोट को लेकर सामने नहीं आई है। हालांकि, ये बात सामने आ गयी है कि उनको इंजरी की वजह से स्कैन के लिए ले जाया गया है।

ऐसा लग रहा था कि 8वें ओवर में रन अप पूरा करने के बाद उमेश यादव को घुटने में चोट लगी थी। उमेश बहुत दर्द में थे और तुरंत ध्यान देने के लिए फीजियो को बुलाया गया। फीजियो ने देखभाल की, लेकिन फिर उमेश मैदान से बाहर चले गए और मोहम्मद सिराज ने 8 वां ओवर पूरा किया। बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत पहले से ही स्टार पेसर इशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की सेवाओं के बिना है। दोनों ही चोट के कारण सीरीज से बाहर हुए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button