BCCI की बैठक में बड़ा फैसला, IPL 2022 में खेलेंगी 8 की जगह टीमें जानिए

नई दिल्ली,VON NEWS: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को वार्षिक बैठक में एक बड़ा फैसला लिया। साल 2022 में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमयर लीग में 8 की जगह 10 टीमों के हिस्सा लेने पर सहमति बनी है। इस बैठक के शुरू होने से पहले ही इस फैसले पर सभी की नजरें जमीं थी। आखिरकार क्रिकेट के इस सबसे पॉपुलर टी20 टूर्नामेंट में 10 टीमों के भाग लेने को मंजूरी मिल गई।

इस बैठक में बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली समेत तमाम अधिकारी मौजूद हैं। कई अहम मुद्दों पर बैठक में चर्चा चल रही है जिसमें सबसे अहम आईपीएल में टीमों की संख्या बढ़ाने पर बात हुई। पीटीआई को बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि साल 2022 में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग में दो नई टीमों को शामिल किया जाएगा।

बैठक से पहले यह बात सामने आई थी कि 10 टीमों के इस आईपीएल की अनुमति सिर्फ एक ही एडिशन के लिए दी जाएगी। फिलहाल इसको लेकर अभी कुछ सामने नहीं आया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button