कल देश के किसानों को संबोधित करेंगे PM मोदी, जाने
नई दिल्ली,VON NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 दिसंबर को देश के किसानों को संबोधित करेंगे। वे 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर किसानों को संबोधित करेंगे। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तैयारियां कर ली हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से कहा है कि वे 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के देश के किसानों को दिए जाने संबोधन में हिस्सा लें। इस संबंध में पार्टी के सभी जन प्रतिनिधियों और सभी राज्य अध्यक्षों और पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं को एक पत्र भेजा गया है।