अमेरिकी संसद में 900 अरब डॉलर के कोरोना रिलीफ पैकेज को मिली मंजूरी,

वॉशिंगटन,VON NEWS: कोरोना महामारी ने दुनियाभर के देशों की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। इस बीच देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए अमेरिकी संसद ने सोमवार को 900 अरब डॉलर के कोरोना रिलीफ पैकेज को मंजूरी दी है।

इस पैकेज से बेरोजगारों को लाभ होगा। इसके तहत बेरोजगारों को 300 डॉलर और जरूरतमंदों को 600 डॉलर की मदद दी जाएगी। नए प्रावधानों के तहत सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले कारोबारों, स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की सहायता की जाएगी।

वहीं, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सत्ता संभालने की तैयारी कर रहे हैं और लगातार अपनी टीम को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया है कि एक महीने में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

बाइडन की टीम ने कहा है कि सत्ता संभालने के पहले दिन से ही जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से निपटने में दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार हैं। वहीं, बाइडन ने रिलीफ पैकेज को अमेरिकियों के लिए राहत की खबर बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button