कश्मीर में बर्फबारी तो जम्मू में ठिठुरन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें,जानिए

 

जम्मू, VON NEWS: प्रदेश में मौसम का मिजाज राहत देता नजर नहीं आ रहा है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने पर्वतीय इलाकों में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भयंकर ठंड के कारण जलस्रोतों का जमना हुआ शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में कोहरे की मार झेलने के लिए लोग मजबूर हो गए हैं। कोहरे के बीच बर्फीली हवा का एहसास बढ़ गया है। इससे जल्द राहत के आसार नहीं हैं।

सर्दी के साथ दोहरी चुनौती खड़ी कर रहे कोहरे ने जनजीवन पर खासा असर डालना शुरू कर दिया है। जम्मू शहर सहित संभाग के अधिकांश जिलों में जहां ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं कोहरे की वजह से रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है

बीते सप्ताह पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद से मौसम खुल गया है और बुधवार को अच्छी धूप खिली। धूप खिलने से पिघलती बर्फ ने पहाड़ी जीवन को और दूभर कर दिया है। दिन में धूप के बीच भी जहां हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है, वहीं शाम ढलते और सूरज निकलने से पहले तापमान माइनस में जा रहा है।

बनी में दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूर दराज इलाकों में हालात इससे भी बद्तर हो चुके हैं।

घाटी में दिसंबर के महीने में पिछले 10 वर्षों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। श्रीनगर में बुधवार को मौसम की सबसे ठंडी रात शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज की गई जोकि सामान्य से 4.9 डिग्री कम थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button