भाजपा को गोवा जिला पंचायत चुनाव में बड़ी जीत, पढ़े पूरी खबर

पणजी,VON NEWS: भाजपा का निकाय चुनावों में अच्छे प्रदर्शन का दौर जारी है। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव और राजस्थान पंचायत समिति के लिए हुए चुनावों में भाजपा का जीत का सिलसिला अब गोवा पहुंच चुका है और राज्य के जिला पंचायत चुनाव (ZP Election Goa 2020) के नतीजों में भी भाजपा बढ़त बनाई हुई है।

गोवा में भी भाजपा को बढ़त

गोवा के जिला पंचायत चुनाव की मतगणना अभी जारी है। शनिवार को राज्य के 48 क्षेत्रों में मतदान हुआ था। अब तक घोषित नतीजों में से भाजपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस को महज दो और निर्दलीय 5 सीटों पर जीत दर्ज कर चुके हैं। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए चिंता पैदा करने वाले हैं। कांग्रेस को उम्मीद थी कि सरकार विरोधी महौल का उन्हें लाभ मिलेगा लेकिन नतीजे कुछ सामने आ रहे हैं। सीएम प्रमोद सावंत के नेतृत्व में भाजपा पहला स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ रही थी।

हैदराबाद में भी भाजपा ने लहराया था भगवा

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने भगवा परचम लहरा दिया था। पिछले चुनाव में महज चार सीटें जीतने वाली भाजपा ने इस चुनाव 48 सीटें जीती थी। जीएचएमसीचुनाव में सत्तारूढ़ टीआरएस के खाते में 55 सीटें गई थी। जबकि ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 44 सीटों पर कब्जा जमाया था।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। इस असर चुनाव परिणाम में साफ दिखा। भाजपा के इस दमदार प्रदर्शन ने विपक्षी पार्टियों की चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।  इस बार के चुनाव में टीआरएस को बड़ा झटका लगा

राजस्थान में भी भाजपा को अच्छे नंबर

राजस्थान के पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस के लिए अच्छे परिणाम लेकर नहीं आया था। चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की भाजपा के गढ़ में भी नहीं चली। भाजपा ने एक बार फिर पंचायत चुनाव में अपना परचम लहरा कर अपने किले को सुरक्षित रखने में कामयाबी हासिल की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button