टायर फटने से दो कारों की टक्कर, पढ़े पूरा मामला

VON NEWS: यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार सुबह महावन के माइलस्टोन 115 पर दो कारों की टक्कर हो गई। इस हादसे में सास-बहू सहित तीन की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। इस हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

बताया गया है कि स्विफ्ट डिजायर कार DL 8BCAT 4072 और होंडा सिटी कार संख्या DL 2 CA Q 7127 टकरा गईं। होंडा सिटी कार में सवार सुशीला देवी पत्नी जनार्दन सिंह, अपर्णा पत्नी शशिकांत , शशिकांत पुत्र जनार्दन की दुर्घटना में मृत्यु हो गई। इस हादसे में होंडा सिटी कार सवार इशिका, उदिता, तनुश पुत्री शशिकांत निवासी स्मृति विहार सी ब्लॉक 562 नई दिल्ली घायल हो गए।

दूसरी कार सवार रवि तिवारी पुत्र श्याम सुंदर तिवारी, मनीष पुत्र जगन्नाथ तिवारी, नीलेश पुत्र देवनाथ, विशु पुत्र अशोक, विजय पुत्र बृजेश तिवारी निवासी देवनगर कॉलोनी करोल बाग नई दिल्ली घायल हुए हैं। बताया गया है कि दोनों कार नोएडा से आगरा की तरफ जा रहीं थीं। माइलस्टोन 115 पर स्विफ्ट डिजायर का अगला टायर फट गया जिससे कार बेकाबू हो गई और होंडा सिटी कार से टकरा गई।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button