हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के चलते यलो वार्निंग जारी, जानें-

नई दिल्ली,VON NEWS: उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिसके चलते यहां मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है।

मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में 11 से 12 दिसबंर कर बारिश और बर्फबारी होने की आशंका जताई है, तो वहीं उत्तरी मैदानी इलाकों में धुंध छाई रहने की संभावना है। विभाग ने हिमाचल प्रदेश में शनिवार को भारी बर्फबारी और बारिश के लिए यलो वार्निंग जारी की है।

दिल्ली में मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह ठंड का कुछ खास असर दिखाई नहीं दिया है। यहां न्यूनतम तापमान नौ से दस डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इसके अलावा पिछले तीन दिनों के मुकाबले आज कोहरे का स्तर भी काफी कम रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button