उत्तराखंड शासन में 12 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले!

VON NEWS : उत्तराखंड शासन ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वहीं कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

पीवीके प्रसाद अपर पुलिस महानिदेशक अतिरिक्त प्रभार बने। अमित सिन्हा से पुलिस महा निरीक्षक फायर सर्विस का प्रभार हटा। अमित सिन्हा को पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार अतिरिक्त प्रभार बनाया गया।

संजय गुंज्याल से पुलिस महानिरीक्षक पीएसी एसडीआरएफ का प्रभार हटा। एपी अंशुमन पुलिस महा निरीक्षक साइबर अपराध और एसटीएफ बने। एपी अंशुमन को पुलिस महा निरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था का अतिरिक्त प्रभार मिला।

पूरण सिंह रावत पुलिस महा निरीक्षक प्रशिक्षण बने। रिद्धिम अग्रवाल को पुलिस उपमहानिरीक्षक निदेशक दूरसंचार मिला। नीरू गर्ग को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता का प्रभार मिला। मुख्तार मोहसिन पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस बने।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button