होटल में मिला इस मशहूर वीजे-अभिनेत्री का मृत शरीर, पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली,VON NEWS: दक्षिण भारत की चर्चित एक्ट्रेस और वीजे चित्रा के सुसाइड करने की ख़बर आ रही है। चित्रा का मृत शरीर चेन्नई के बाहर एक होटल में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रा की हाल ही में सगाई हुई थी। अभिनेत्री के निधन से दक्षिण भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक छा गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रा महज़ 28 साल थी। उन्होंने चेन्नई के नसरपेट इलाक़े के एक होटल में उनका मृत शरीर मिला था। पुलिस मौत की वजह तलाश रही हैं। चित्रा ने हाल ही में मशहूर बिज़नेसमैन हेमंत राव के साथ सगाई की थी। बताया जाता है कि चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रहती थीं।

चित्रा रात ढाई बजे होटल लौटी थीं। वो ईवीपी फ़िल्म सिटी में शूटिंग कर रही थीं। होटल में उनके मंगेतर भी साथ थे। हेमंत ने पुलिस को बताया कि होटल आने के बाद चित्रा नहाने गयीं, लेकिन काफ़ी देर तक जब नहीं लौटीं और दरवाज़ा खटखटाने पर जवाब नहीं दिया तो उन्होंने होटल स्टाफ को सूचित किया। डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला तो उनका शव छत से लटका मिला। बताया जाता है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button