देवोलीना भट्टाचार्जी ने दिवंगत टीवी एक्ट्रेस के पति पर लगाये गंभीर आरोप, पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली,VON NEWS: यह रिश्ता क्या कहलाता है समेत कई धारावाहिकों में काम कर चुकीं अभिनेत्री दिव्या भटनागर का निधन कोविड-19 से हो गया। दिव्या मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं और वेंटिलेटर पर थीं। दिव्या के निधन से टीवी जगत में शोक की लहर छा गयी। दिव्या को जानने और पहचानने वाले उनके निधन की ख़बर से हैरान थे और सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्तों और साथी कलाकारों ने एक्ट्रेस को याद किया। इन्हीं में से एक हैं देवोलीना भट्टाचार्जी, जो दिव्या की दोस्त भी हैं।
देवोलीना ने सोमवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर दिव्या को याद किया था। इसके बाद एक वीडियो जारी करके उन्होंने दिव्या के पति गगन पर गंभीर आरोप लगाये। दिव्या वीडियो में बताती हैं कि गगन उन्हें टॉर्चर करते थे। उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे। वीडियो में देवोलीना ने यह आरोप भी लगाया कि गगन ने दिव्या की सारी ज्वैलरी भी ले ली थी और करीब 6 महीने जेल में भी रहे थे।
दिव्या की मां ने भी लगाये थे आरोप
दिव्या की मां ईटाइम्स को दिये इंटरव्यू में बताया था कि दिव्या को छह दिनों से बुखार था। उसे बेचैनी हो रही थी। मैं दिल्ली से मुंबई आयी और एक ऑक्सीमीटर लेकर आयी। मैंने उसका ऑक्सीजन लेवल चेक किया, जो 71 पर पहुंच गया था। अब वो वेंटिलेटर पर है। ऑक्सजीन लेवल 84 हो गया है, मगर स्थिति चिंताजनक है। उसकी कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। दिव्या की मां ने गगन के बारे में कहा कि वो फ्रॉड है। उसने उसे छोड़ दिया है। उसकी सेहत के बारे में पूछने नहीं आया।
दिव्या तेरा यार हूं मैं शो में काम कर रही हैं, जो शशि-सुमीत का प्रोडक्शन है। दिव्या की मां ने बताया था कि उनके बेटे ने प्रोडक्शन से संपर्क किया है, जिन्होंने दिव्या के इलाज में मदद कर रहे हैं। दिव्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो अस्पताल के बेड पर दिख रही हैं। इस तस्वीर के साथ दिव्या ने लिखा था- हाई, मेरी इंस्टाग्राम फैमिली। मेरे जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए। मैं आप सभी से प्यार करती हूं।